होली पर दुर्ग–मधुबनी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन:बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे का फैसला, 9 स्लीपर सहित कुल 18 कोच होंगे

होली पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने विशेष ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। यात्रियों को सुगम और सुरक्षित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दुर्ग–मधुबनी–दुर्ग होली स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। 1 मार्च को दुर्ग से, 2 मार्च को मधुबनी से चलेगी ट्रेन रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 08753 दुर्ग–मधुबनी होली स्पेशल दुर्ग से 01 मार्च 2026 को चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 08754 मधुबनी–दुर्ग होली स्पेशल मधुबनी से 02 मार्च 2026 को रवाना होगी। इन ट्रेनों का संचालन होली के दौरान अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए किया जा रहा है। दुर्ग–मधुबनी होली स्पेशल का समय गाड़ी संख्या 08753 दुर्ग से रात 12:30 बजे रवाना होकर रायपुर (01:20), बिलासपुर (03:30), चांपा (04:30), रायगढ़ (05:28), झारसुगुड़ा (07:15), राउरकेला (08:35), हटिया (12:10), रांची (12:30), मूरी (13:53), बोकारो स्टील सिटी (15:10), चंद्रपुरा (15:38), कतरासगढ़ (16:10), धनबाद (17:00), चितरंजन (18:24), मधुपुर (19:30), जसीडीह (20:25), झाझा (22:10), क्यूल (22:48), बरौनी (00:40), समस्तीपुर (02:15), दरभंगा (03:15), सकरी (03:53) होते हुए 02 मार्च 2026 की सुबह 04:45 बजे मधुबनी पहुंचेगी। मधुबनी–दुर्ग होली स्पेशल का समय गाड़ी संख्या 08754 मधुबनी से 02 मार्च 2026 को सुबह 06:15 बजे रवाना होकर सकरी (06:30), दरभंगा (07:20), समस्तीपुर (08:40), बरौनी (10:00), क्यूल (12:00), झाझा (13:55), जसीडीह (14:31), मधुपुर (15:08), चितरंजन (16:05), धनबाद (18:20), कतरासगढ़ (19:05), चंद्रपुरा (20:40), बोकारो स्टील सिटी (21:35), मूरी (22:32), रांची (00:02), हटिया (00:25), राउरकेला (03:18), झारसुगुड़ा (05:15), रायगढ़ (07:08), चांपा (08:39), बिलासपुर (09:50), रायपुर (11:40) होते हुए 03 मार्च 2026 को दोपहर 12:45 बजे दुर्ग पहुंचेगी। 18 कोच की होगी व्यवस्था इस होली स्पेशल ट्रेन में कुल 18 कोच रहेंगे, जिनमें 02 एसएलआरडी 05 जनरल कोच 09 स्लीपर कोच 02 एसी थ्री टियर कोच शामिल हैं। रेलवे ने की यात्रियों से अपील रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे होली स्पेशल ट्रेनों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। यात्रा से संबंधित विस्तृत जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *