होली पर नगर कीर्तन,नाचते-गाते निकले भक्त:करीब 6 किलोमीटर की परिक्रमा में फूलों और पानी की बौछार से स्वागत; स्पीकर ओम बिरला भी हुए शामिल

होली पर कोटा में जगह-जगह फागोत्सव की धूम है। राधा-कृष्ण मंदिर तलवंडी से बांके बिहारी मंदिर रंगबाड़ी धाम तक विराट नगर संकीर्तन परिक्रमा निकाली गई। करीब 6 किलोमीटर की परिक्रमा में भक्त डीजे और बैंडबाजे की धुन पर नाचते- गाते चले। भक्तों ने विराट नगर संकीर्तन परिक्रमा का जगह-जगह स्वागत किया। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, विधायक संदीप शर्मा, भाजपा शहर अध्यक्ष राकेश जैन भी नगर संकीर्तन परिक्रमा में शामिल हुए। होली की धून पर नगर संकीर्तन की देखिए, PHOTOS फूलों की बरसात और पानी की बौछार परिक्रमा मार्ग पर 150 से ज्यादा स्वागत द्वार लगाए गए। अलग-अलग संस्थाओं और संगठनों ने भक्तों का फूलों की बरसात कर स्वागत किया गया। पानी की बौछार की गई। नगर संकीर्तन में अलग अलग मंडलियों की झांकियां भी शामिल हुई। जगह-जगह फूलों और पानी की बौछारों से भक्तों का स्वागत हुआ। रंगबाड़ी स्थित बांके बिहारी मंदिर पहुंचने पर पहुंचने पर आरती हुई और प्रसाद बांटा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *