होली पर नशे में वाहन चलाने वालों पर होगी सख्ती:पुलिस की कैमरों से निगरानी, अवैध शराब की सूचना दें

डूंगरपुर पुलिस होली के त्योहार को देखते हुए जिलेभर में विशेष निगरानी रखेगी। शराब के नशे में वाहन चलाने और हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शहर और जिले के कई प्रमुख स्थानों पर कैमरों से भी नजर रखी जाएगी।
एसपी मनीष कुमार ने बताया कि होली का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए पुलिस पूरी तरह चौकस है। मुख्य मार्गों पर सीसीटीवी और ट्राइपॉड कैमरे लगाए जा रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से नाकाबंदी की जाएगी। नशे की हालत में वाहन चलाते पाए जाने पर वाहन जब्त कर ड्राइवर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शराब या अन्य नशीले पदार्थ परोसने वालों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। पुलिस ने सोशल मीडिया सेल को भी सक्रिय कर दिया है। व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, फेसबुक, स्नैपचैट, यूट्यूब और एक्स (ट्विटर) जैसे प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक या भड़काऊ सामग्री पोस्ट करने वालों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। जिले के सभी थानों में फ्लैग मार्च आयोजित कर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया जा रहा है। उपद्रव या हुड़दंग से निपटने के लिए पुलिस लाइन में दंगा विरोधी प्रशिक्षण देकर एक विशेष बल भी तैयार किया गया है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि होली का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं। बिना लाइसेंस शराब परोसने वाले होटल, ढाबों या ठेकों की सूचना मोबाइल नंबर 8690180022 पर दी जा सकती है। नशे में वाहन चलाने या हुड़दंग की जानकारी तुरंत पुलिस को साझा करने का आग्रह किया गया है, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *