होली पर भाईचारे की अपील:डीएसपी की चेतावनी, कानून तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई; सीमलवाड़ा में CLG बैठक

डूंगरपुर के धंबोला थाना क्षेत्र की सीमलवाड़ा पुलिस चौकी में शनिवार को सीएलजी (कम्युनिटी लाइजन ग्रुप) की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) मदनलाल विश्नोई ने आगामी होली और धुलंडी पर्व के मद्देनजर कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने पर चर्चा की। डीएसपी विश्नोई ने बैठक में स्पष्ट किया कि कानून तोड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि होली और धुलंडी का त्योहार प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है, और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सीएलजी सदस्यों ने पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने पर जोर दिया। सदस्यों ने पीठ-करावाड़ा मुख्य मार्ग पर चल रहे अवैध शराब अड्डों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इसके अतिरिक्त, सीमलवाड़ा कस्बे में सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक ट्रांसपोर्ट वाहनों पर प्रतिबंध लगाने, पावर बाइक सवारों के खिलाफ कार्रवाई करने और गश्त व्यवस्था को मजबूत बनाने पर भी चर्चा हुई। पुलिस प्रशासन ने अवैध शराब अड्डों पर विशेष अभियान चलाने और गश्त बढ़ाने का आश्वासन दिया। बैठक में बांसिया से चाडोली मार्ग तक शाम के समय नियमित गश्त लगाने, अवैध चौथ वसूली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने का भी निर्णय लिया गया। पुलिस ने आमजन से त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *