होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा फिरोजपुर-दानापुर व अमृतसर-कटिहार स्पेशल ट्रेन

होली के त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने दो विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें आरक्षित श्रेणी की विशेष एक्सप्रेस के रूप में सीमित दिनों के लिए चलाई जाएंगी ताकि त्योहार के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को कम किया जा सके। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि होली के समय यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। यात्रियों से अपील की गई है कि वे समय से पहले टिकट बुक कर लें और यात्रा से जुड़ी जानकारी के लिए संबंधित स्टेशन से संपर्क करें। एसी और स्लीपर सहित कुल 22 डिब्बे लगेंगे 1-फिरोजपुर–दानापुर स्पेशल (04616/04615)-यह ट्रेन फिरोजपुर कैंट से 26 फरवरी, 2 मार्च और 6 मार्च 2026 को चलेगी। वहीं दानापुर से वापसी 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को होगी। ट्रेन मोगा, लुधियाना, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, लखनऊ, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा होते हुए दानापुर पहुंचेगी। करीब 1355 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली यह ट्रेन लगभग 29 घंटे 30 मिनट में दानापुर पहुंचेगी। वापसी में समय करीब 26 घंटे 45 मिनट रहेगा। ट्रेन में एसी और स्लीपर सहित कुल 22 डिब्बे लगाए जाएंगे। सीमित समय के लिए चलाई गई आरिक्षत श्रेणी की ट्रेन 2-अमृतसर–कटिहार स्पेशल (04614/04613) यह ट्रेन अमृतसर से 25 फरवरी, 1 मार्च और 5 मार्च 2026 को रवाना होगी। कटिहार से वापसी 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को होगी। यह ट्रेन अमृतसर, ब्यास, जालंधर सिटी, ढंडारी स्टेशन, साहनेवाल, अंबाला, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, बरौनी और खगडिय़ा होते हुए कटिहार पहुंचेगी। करीब 1594 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली यह ट्रेन लगभग 34 घंटे 45 मिनट में अपना सफर पूरा करेगी। इसमें 14 डिब्बे लगाए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *