होली पर यात्रियों को राहत: पूर्व रेलवे चलाएगा चार स्पेशल ट्रेनें

भास्कर न्यूज | जामताड़ा होली और दोल जात्रा के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। यात्रियों की सुविधा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पूर्व रेलवे ने चार होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इन ट्रेनों के माध्यम से सियालदह और गोरखपुर तथा आसनसोल और गोरखपुर के बीच अतिरिक्त सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और आरामदायक यात्रा का लाभ मिलेगा। पूर्व रेलवे के अनुसार, इन विशेष ट्रेनों के संचालन से त्योहार के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त सीटें मिलेंगी और अपने घरों तक पहुंचने में सुविधा होगी। इन सेवाओं से त्योहार के समय भीड़भाड़ कम करने और यात्रा को सुगम बनाने में मदद मिलेगी। 03131 सियालदह–गोरखपुर होली स्पेशल , यह ट्रेन 26 फरवरी, 2 मार्च और 5 मार्च 2026 को सियालदह से रात 23:50 बजे (तीन फेरे) रवाना होकर अगले दिन 18:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 03132 गोरखपुर–सियालदह होली स्पेशल, यह ट्रेन 27 फरवरी, 3 मार्च और 6 मार्च 2026 को गोरखपुर से रात 21:00 बजे (तीन फेरे) रवाना होकर अगले दिन 16:20 बजे सियालदह पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान और वातानुकूलित कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। 03525 आसनसोल–गोरखपुर होली स्पेशल, यह ट्रेन 28 फरवरी और 2 मार्च 2026 को शाम 19:15 बजे (दो फेरे) आसनसोल से रवाना होकर अगले दिन 09:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 03526 गोरखपुर–आसनसोल होली स्पेशल , यह ट्रेन 1 मार्च और 3 मार्च 2026 को दोपहर 12:15 बजे (दो फेरे) गोरखपुर से रवाना होकर अगले दिन 04:30 बजे आसनसोल पहुंचेगी। यह ट्रेन चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें भी सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान और वातानुकूलित कोच की सुविधा रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *