होली पर राजस्थान में ऊंट पर बैठा दूल्हा:बिना दुल्हन लौटी बारात; अर्धनग्न होकर सड़क पर डांस कर रहे लड़कों को पुलिस ने खदेड़ा

राजस्थान में आज (मंगलवार) होली (धुलंडी) मनाई गई। हर ओर उमंग और उल्लास का माहौल रहा। सड़कों पर टोलियां निकलीं। भरतपुर के भुसावर कस्बे में 200 साल पुरानी परंपरा ‘बिन दुल्हन की बारात’ निभाई गई। खिरखारी मोहल्ले से शुरू हुई यह अनोखी बारात पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ी। दूल्हे को पारंपरिक वेशभूषा में ऊंट पर बैठाया गया। बैंड-बाजे और होली के गीतों के बीच बारात राजा मंडी और थाना परिसर सहित प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई जैन मंदिर पहुंची। जयपुर का खासा कोठी होटल परिसर भी रंगोत्सव में सरोबार रहा। यहां होली उत्सव में दुनिया के कोने-कोने से मेहमान आए। DJ की धुन पर विदेशी मेहमानों ने खूब डांस किया। कोटा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आम लोगों के साथ होली खेली। पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने उदयपुर के पुराने शहर में आम लोगों को रंग लगाया और शुभकामनाएं दीं। अलवर के कंपनी बाग में हुए होली उत्सव में वन मंत्री संजय शर्मा जमकर नाचे। कोटा के स्वामी विवेकानंद नगर स्कूल स्थित छात्रावास में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बच्चों के साथ होली मनाई। जयपुर के गोविंददेवजी मंदिर में सुबह से भक्तों की भीड़ लगी रही। श्रद्धालु लोक गीतों की धुन पर थिरकते रहे। सीकर में पिपराली रोड पर बड़ी संख्या में लड़के अर्धनग्न होकर सड़क पर डांस कर रहे थे। इसके चलते वाहनों का लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंचे उद्योग नगर थाना पुलिस के सहायक उप निरीक्षक संत कुमार ने लाठी से लड़कों को खदेड़ा। सलूंबर के गामड़ा पाल गांव में आज दिन में होलिका दहन हुआ। होलिका दहन कार्यक्रम में आसपास के 12 से ज्यादा गांवों के लोग शामिल हुए। पारंपरिक वेशभूषा में पुरुष हाथों में तलवार लेकर नाचते-गाते हुए आए। मुख्यमंत्री आवास पर कल खेली जाएगी होली
मुख्यमंत्री आवास पर होली बुधवार को खेली जाएगी। सुबह 9 से लेकर दोपहर 1 बजे तक शुभकामनाएं देने का समय रहेगा। PHOTOS में देखिए राजस्थान में होली के रंग… राजस्थान के एक गांव में राधा-कृष्ण ने खेली थी होली:सालभर गुलाल लाते हैं श्रद्धालु; दावा- यहां के कुंड की आकृति भगवान के चेहरे जैसी विधायक नौक्षम चौधरी ने दुकान से खरीदा रंग-गुलाल:दुकान मालिक ने पैसे लेने से मना किया तो विधायक बोलीं- ‘सबको फ्री दे रहे हो क्या?’ पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *