होली पर रेलवे ने शुरू की तीन नई स्पेशल ट्रेनें:कोटा- मथुरा, जबलपुर और राशिदपुर खोरी तक चलेंगी,जानिए पूरा शेड्यूल

होली के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन द्वारा कोटा-मथुरा, जबलपुर और राशिदपुर खोरी के बीच होली स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। कोटा-मथुरा एक- एक, जबलपुर और राशिदपुर दो-दो फेरे करेगी। कोटा-जबलपुर स्पेशल ट्रेन (09806/09805) आने-जाने का शेड्यूल: ट्रेन नंबर 09806 कोटा से 1 और 3 मार्च को शाम 6:30 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 6:55 बजे जबलपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09805 जबलपुर से 2 और 4 मार्च को सुबह 9:10 बजे रवाना होकर रात 10:15 बजे कोटा आएगी। स्टॉपेज: अंता, बारां, अटरू, सालपुरा, छबड़ा गुगोर, रुठियाई, गुना, अशोकनगर, बीना मालखेड़ी, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा और सिहोरा रोड। कोच डिटेल्स: कुल 12 डिब्बे – 6 सामान्य, 2 शयनयान और 2 बैठक श्रेणी। कोटा-मथुरा-09801 गाड़ी संख्या 09801 कोटा से 2 मार्च को रात 10.15 बजे रवाना होकर सुबह 4.20 बजे मथुरा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09802 मथुरा से 3 मार्च को सुबह 5.40 बजे रवाना होकर 11.40 बजे कोटा पहुंचेगी‌।
रास्ते में यह ट्रेन लाखेरी, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, श्री महावीरजी, हिंडौन सिटी, बयाना और भरतपुर स्टेशनों पर भी ठहरेगी। इस ट्रेन में 4 सामान्य, 6 शयनयान, 6 वातानुकूलित तृतीय, 1 वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी और 2 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी सहित कुल 22 डिब्बे होंगे। कोटा-राशिदपुर खोरी स्पेशल ट्रेन (09807/09808) आने-जाने का शेड्यूल: ट्रेन नंबर 09807 कोटा से 25 फरवरी और 4 मार्च को रात 9:55 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 5:20 बजे राशिदपुर खोरी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09808 राशिदपुर खोरी से 26 फरवरी और 5 मार्च को सुबह 6:55 बजे रवाना होकर दोपहर 3:55 बजे कोटा आएगी। स्टॉपेज: लाखेरी, इंद्रगढ़ सुमेरगंज मंडी, सवाई माधोपुर, दुर्गापुरा, जयपुर, ढेहर का बालाजी, चौमूं सामौद, रींगस और सीकर। कोच डिटेल्स: कुल 22 कोच – 1 एसी फर्स्ट सह द्वितीय, 2 एसी सेकंड, 5 एसी थर्ड, 1 एसी थर्ड इकोनॉमी, 7 स्लीपर, 4 जनरल, 1 एसएलआरडी और 1 जनरेटर कार।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *