होली पर शराब दुकानों पर उमड़ी भीड़:पलारी में 1 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ, खरीदारी के लिए घंटों इंतजार

बलौदाबाजार जिले के पलारी क्षेत्र में होली पर शराब दुकानों पर भारी भीड़ देखी गई। सुबह से देर रात तक हजारों लोग शराब खरीदने कतार में खड़े रहे। इससे पूरे क्षेत्र में गहमागहमी का माहौल बना रहा। पलारी के मुख्य बाजार सहित गिधपुरी और रोहांसी जैसे ग्रामीण क्षेत्रों की शराब दुकानों पर भी यही स्थिति रही। लोगों को आशंका थी कि त्योहार के दिन शराब नहीं मिलेगी, इसलिए सुबह से ही दुकानों के बाहर भीड़ जमा होने लगी। होली के दिन शराब बिक्री के आंकड़े चौंकाने वाले रहे। पलारी, गिधपुरी और रोहांसी की तीन शराब दुकानों से एक दिन में एक करोड़ रुपए से अधिक की शराब बिक्री होने का अनुमान लगाया गया।त्योहार के कारण शराब की मांग बहुत अधिक रही। दुकानों पर अतिरिक्त स्टॉक रखा गया, ताकि ग्राहकों को परेशानी न हो। खरीदारी के लिए घंटों इंतजार प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शराब की बोतल खरीदने लोगों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ा। दुकानों के अंदर और बाहर भारी भीड़ के कारण धक्का-मुक्की जैसी स्थिति बनी रही। कई जगह पुलिस को भीड़ नियंत्रित करने के लिए हस्तक्षेप करना पड़ा। उपभोक्ताओं की परेशानी एक उपभोक्ता ने बताया कि सुबह से लाइन में लगना पड़ा। तेज धूप और भीड़ के कारण काफी परेशानी हुई। होली के कारण देर रात तक लोग शराब खरीदने के लिए भटकते रहे। दुकान बंद होने की सूचना से बढ़ी भीड़ प्रशासन की जानकारी के अनुसार रात 10 बजे दुकानों के बंद होने और अगले दिन 4 तारीख को शराब दुकानें बंद रहने की सूचना मिली थी। इसी कारण लोगों ने होली के दिन अधिक शराब खरीदने प्रयास किया। इससे दुकानों पर भीड़ और बढ़ गई। स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया स्थानीय निवासियों का कहना है कि होली जैसे त्योहार पर शराब दुकानों पर समय सीमा तय होनी चाहिए, ताकि आम जनजीवन प्रभावित न हो। शराब दुकान संचालकों का कहना है कि त्योहार के समय मांग अधिक होने कारण ऐसी स्थिति बनती है। देर रात तक जारी रहा सिलसिला पलारी, गिधपुरी और रोहांसी क्षेत्रों में रात 10 बजे तक शराब खरीदने लोगों की भीड़ लगी रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *