त्योहारी सीजन में संभावित आतंकी गतिविधियों के मद्देनज़र खुफिया एजेंसियों के इनपुट के बाद देशभर में अलर्ट जारी किया गया है। इसके तहत अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे राजस्थान में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। राजधानी जयपुर में पुलिस, आरपीएफ और जीआरपी की ओर से विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जयपुर पुलिस ने शांति समितियों की बैठकें कर कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। आदतन अपराधियों पर निगरानी बढ़ाई गई है और उन्हें पाबंद किया गया है। होली व आगामी आयोजनों को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। शराब, हुड़दंग और छेड़छाड़ पर सख्ती
डीसीपी नॉर्थ करण शर्मा ने बताया- होली के दौरान शराब पीकर उत्पात, पर्यटकों से छेड़छाड़ और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वरिष्ठ अधिकारी लगातार गश्त कर स्थिति पर नजर रख रहे हैं। आमजन से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की गई है। यातायात एडवाइजरी जारी
डीसीपी (ट्रैफिक) सुमित मेहरड़ा ने बताया कि होलिका दहन के कारण बाजारों और मुख्य मार्गों पर दबाव बढ़ सकता है। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। मुख्य निर्देश: साइबर ठगी से सावधान होली के नाम पर आने वाले संदिग्ध कॉल, लिंक या ऑफर से सावधान रहने की सलाह दी गई है। व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट न डालने के निर्देश दिए गए हैं। शराब पीकर ड्राइविंग पर सख्त कार्रवाई शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। ऐसे मामलों में ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए परिवहन विभाग को रिपोर्ट भेजी जाएगी। यातायात पुलिस हेल्पलाइन जारी किसी भी यातायात दुर्घटना या आपात स्थिति में यातायात पुलिस हेल्पलाइन 1095, 0141-2577717, व्हाट्सएप नंबर 8764866972, यातायात नियंत्रण कक्ष 0141-2565630, 0141-2561256 अथवा पुलिस कंट्रोल रूम 100 पर संपर्क कर सहायता ली जा सकती है।


