सिमडेगा | होली के अवसर पर भरत वेजिटेबल की ओर से आम लोगों के लिए सस्ती दरों पर सब्जियों की बिक्री की जा रही है। यह विशेष ऑफर 3 मार्च के लिए उपलब्ध रहेगा। भरत प्रसाद ने बताया कि प्याज 15 रुपए प्रति किलो, लहसुन 70 रुपए प्रति किलो, अदरक 70 रु प्रति किलो तथा आलू 10 रु प्रति किलो की दर से दिया जाएगा। प्रत्येक व्यक्ति को 5 से 10 किलो तक आलू एवं प्याज तथा 1 किलो लहसुन और 1 किलो अदरक उपलब्ध कराया जाएगा। सब्जियों का वितरण बाजार समिति गोदाम नंबर 2 से किया जाएगा। इसके लिए समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।


