होली पर सारंगढ़ में मुखौटा, भड़काऊ गीतों पर प्रतिबंध:कलेक्टर-एसपी ने शांति व्यवस्था के लिए फ्लैग मार्च निकाला, अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई के निर्देश

सारंगढ़ में होली से पहले कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह मार्च सिटी कोतवाली थाना से भारत माता चौक, नंदा चौक, मुख्य बाजार होते हुए तुर्की तालाब तक गया। इसका उद्देश्य होली पर्व को शांतिपूर्ण, सद्भाव और कानून-व्यवस्था के साथ मनाने का संदेश देना था। इस दौरान राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासन ने होली के दौरान कई प्रतिबंध लगाए हैं। मुखौटा लगाकर घूमना, फूहड़, भड़काऊ और धर्म विशेष पर टिप्पणी करने वाले गीतों पर रोक रहेगी। वार्षिक परीक्षाओं को देखते हुए बिना अनुमति डीजे का उपयोग भी प्रतिबंधित किया गया है। होली पर नशे में वाहन और ट्रिपल सवारी पर पूरी पाबंदी आबकारी विभाग होली के दिन अवैध शराब बिक्री पर सख्त कार्रवाई करेगा और शुष्क दिवस का पालन सुनिश्चित करेगा। यातायात सुरक्षा के तहत नशे में वाहन चलाना, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना, तीन सवारी और बिना हेलमेट वाहन चलाना प्रतिबंधित रहेगा। किसी भी प्रकार के विवाद या शांति भंग की स्थिति को रोकने के लिए तहसीलदार और थाना प्रभारी समन्वय से काम करेंगे। स्वास्थ्य विभाग को आपातकालीन स्थितियों के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। अग्निशमन (फायर ब्रिगेड) और पानी के टैंकरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। त्योहार के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट और नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। होली और होलिका दहन के दौरान शासकीय संपत्ति को नुकसान न पहुंचे, इसका ध्यान रखा जाएगा। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष पुलिस गश्त लगाई जाएगी। सारंगढ़ के खेलभांठा मैदान जैसे क्षेत्रों में असामाजिक गतिविधियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *