होली पर हुड़दंग किया तो सीधे लॉकअप में डालेंगे: अमृत लाल

भास्कर न्यूज | राजिम होली पर्व के लिए अब मात्र 2 दिन का समय शेष रहा गया है। 2 तारीख को होलिका दहन होगा। परंतु इस बार कहीं भी होलियाना माहौल नजर नहीं आ रहा है। वैसे भी राजिम क्षेत्र में बहुत ही शालीनता से होली मनाए जाने की परंपरा चली आ रही है। पुलिस व्यवस्था भी चुस्त-दुरूस्त रहती है। खासतौर से उन गुंडों के खिलाफ पुलिस का कड़क रवैय्या हो जाएगा जो आदतन बदमाशी करते हैं। शराब के अवैध रूप से तस्करी करने वाले कोचियों के खिलाफ भी लगातार कार्रवाई हो रही है। ऐसे में समाज विरोधी लोगों के खिलाफ पुलिस बारीकी से निगाह रखी हुई है। राजिम टीआई अमृत लाल साहू ने बताया कि थाना क्षेत्र के 32 में से 10 ऐसे संवेदनशील गांव हैं जहां विशेष रूप से निगाह रखी जा रही है। इन गांवों में किसी प्रकार से गुंडागर्दी करने वालों को बर्दाश्त नही किया जाएगा। किसी की भी सिफारिश नहीं सुनी जाएगी। दारू पीकर हुल्लड़बाजी करने वाले हुड़दंगियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। टीआई साहू ने पालकों से अनुरोध किया है कि कम उम्र के अपने बच्चों को दोपहिया वाहन चलाने के लिए न दें। बैरियर लगाकर चेक पॉर्इंट सुनिश्चित कर लिया गया है। टीआई ने बताया कि पेट्रोलिंग के लिए 3 गाड़ियां राजिम शहर सहित थाना क्षेत्र के 32 गांव में दिन भर भ्रमण करेगी। पेट्रोलिंग के दौरान हुल्लड़ करते पाए जाने पर लाकअप में डाल दिया जाएगा विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई अलग होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *