पोलमी|जिपं सभापति दीपा धुर्वे के निवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। क्षेत्रवासियों ने इस समारोह में हिस्सा लिया। एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम, सद्भाव तथा भाईचारे का संदेश दिया। दीपा धुर्वे ने कहा कि होली का पर्व आपसी मतभेदों को भुलाकर प्रेम का संदेश देता है।


