होली में गुब्बारा मारा, पुलिस ने दर्ज किया केस:सोशल मीडिया में वीडियो वायरल, शिकायत नहीं आई; खुद प्रार्थी बनकर अफसरों ने जब्त की गाड़ी

होली के पहले हुड़दंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। मामला थाना गुढ़ियारी क्षेत्र का है, जहां चारपहिया वाहन में सवार युवकों द्वारा राहगीरों पर पानी से भरे गुब्बारे फेंकने का वीडियो सामने आया था। भले ही किसी ने औपचारिक शिकायत नहीं की, लेकिन पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर केस दर्ज किया और वाहन जब्त कर लिया। जानकारी के मुताबिक, 2 मार्च 2026 को भारतमाता चौक से कोटा की ओर जाने वाले मार्ग पर एक टाटा हैरियर (क्रमांक CG/04/PW/8922) में सवार कुछ युवक सनरूफ से बाहर निकलकर राहगीरों पर गुब्बारे फेंकते दिखे। इस दौरान वाहन चलती स्थिति में था, जिससे सड़क दुर्घटना की आशंका बढ़ गई थी। वीडियो वायरल होने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया। देवपुरी निवासी युवक की कार गुढ़ियारी थाना पुलिस ने मामले में स्वयं प्रार्थी बनकर अपराध क्रमांक 100/26 दर्ज किया। आरोपी चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 के तहत केस पंजीबद्ध किया गया। जांच के दौरान वाहन स्वामी विजय कुकरेजा, निवासी देवपुरी, की कार को जब्त कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि त्योहार के नाम पर किसी भी प्रकार की लापरवाही या दूसरों की जान को खतरे में डालने वाली हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि होली शांति और सद्भाव के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध या आपत्तिजनक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *