कुंडा| होली में शराब दुकान पूर्ण रूप से बंद रहेगी। राज्य सरकार ने चार मार्च होली पर्व पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस पर्व के दिन सभी शराब दुकान बंद रहेंगे। अवैध शराब बिक्री करते पाए जाने पर सख्त कार्रवाई किया जाएगा। क्षेत्र में निगरानी रखने स्थानीय स्तर पर समन्वय बनाकर कानून व्यवस्था की कड़ाई से पालन करने कहा गया है। बता दें कि पूर्व में ऐसी जानकारी लोगों के पास पहुंची थी कि होली में शराब दुकान खुली रहेगी। इसके बाद सामाजिक व राजनीतिक संगठनों द्वारा विरोध भी शुरू हो गया था। इस बीच आबकारी विभाग ने आदेश जारी कर स्थिति को स्पष्ट कर दिया है।


