होली में हुड़दंगियों पर रहेगी प्रशासन की पैनी नजर

महुआडांड़ | आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु शुक्रवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक एसडीओ बिपिन कुमार दुबे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। पर्व के दौरान तेज आवाज वाले डीजे बजाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। संवेदनशील इलाकों में पुलिस की विशेष तैनाती की जाएगी और गश्ती दल निरंतर क्षेत्र का भ्रमण करेंगे। अधिकारियों ने होलिका दहन स्थलों के निरीक्षण और वहां सुरक्षा मानकों को पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान एसआई इंद्रदेव रजवार ने स्पष्ट चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। उन्होंने अपील की कि किसी भी भ्रामक जानकारी को बिना जांचे शेयर न करें। असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर पुलिस की कड़ी नजर है। किसी भी अप्रिय घटना या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल थाने को दें। एसडीओ ने अनुमंडल वासियों को होली की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। इस अवसर पर समाज के प्रबुद्ध जनों से क्षेत्र में होने वाले पारंपरिक कार्यक्रमों की जानकारी भी ली गई। मौके पर जिप सदस्य इस्तेला नगेसिया, इंस्पेक्टर पीर मोहम्मद, निजामुद्दीन खान सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *