होली में 24 घंटे इलाज के लिए डॉक्टरों की ड्यूटी

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव होली पर्व को ध्यान में रख जिला अस्पताल में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा चालू रहेगी। मेडिसिन, ऑर्थो, गायनिक, बच्चा वार्ड में अतिरिक्त डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें 3 से 5 मार्च तक इमरजेंसी सेवाओं में कुल 9 डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। जिला अस्पताल में तीन शिफ्ट में सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक, दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक, रात 9 बजे से अगली सुबह 8 बजे तक डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई है। स्त्री रोग एवं प्रसूती विभाग में 9 डॉक्टरों की इसी तरह से तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है।जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. महेन्द्र प्रसाद ने बताया कि इमरजेंसी और गायनिक विभाग में होली पर्व के दौरान 24 घंटे सेवा सेवाएं चालू रहेगी। रोस्टर जारी कर दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *