सिटी रिपोर्टर | बिलासपुर नेहरू चौक से दर्रीघाट तक 32 करोड़ रुपए की लागत से चल रहे 11 किलोमीटर सड़क प्रोजेक्ट में डामरीकरण का काम तेज कर दिया गया है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने दावा किया है कि होली से पहले मुख्य मार्ग पर जूना बिलासपुर तक डामरीकरण पूरा कर लिया जाएगा। लालखदान से शुरू हुआ डामरीकरण कार्य तोरवा होते हुए दयालबंद तक पहुंच चुका है। हालांकि तोरवा, जगमल चौक और गुरूनानक चौक में ट्रैफिक दबाव के कारण फिलहाल काम रोका गया है। अधिकारियों के अनुसार इन स्थानों पर डामरीकरण होली के बाद किया जाएगा। प्रोजेक्ट की शुरुआत जूना बिलासपुर क्षेत्र में नाली निर्माण से हुई थी। वहीं लालखदान से मस्तूरी तक टूलेन सड़क को फोरलेन में बदला जा रहा है। इसके लिए भू-अर्जन की प्रक्रिया पहले ही पूरी की जा चुकी है।


