होली से पहले पालिका कर्मियों को पगार देने ‌‌

भास्कर न्यूज| महासमुंद नगर पालिका में पिछले तीन महीनों से वेतन की प्रतीक्षा कर रहे कर्मचारियों के लिए उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव ने 88.13 लाख रुपए की राशि जारी कर दी है। इसके साथ ही चुंगीपूर्ति की तिमाही किस्त के रूप में 8 लाख रुपए भी प्राप्त हुए हैं, जिससे नगर पालिका को कुल 96 लाख रुपए का फंड मिला है। नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने बताया कि कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नहीं मिलने की समस्या मंत्री के समक्ष रखी थी। जिस पर तत्काल नगरीय प्रशासन मंत्री से चर्चा कर राशि जारी करने का आग्रह किया। शासन ने यह राशि इसी शर्त पर जारी की है कि इसका उपयोग केवल कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए किया जाएगा, अन्य किसी भी कार्य में इसका उपयोग वर्जित है। नगर पालिका की आर्थिक स्थिति को देखते हुए शासन ने एक वर्ष के भीतर दूसरी बार बड़ी मदद भेजी है। इससे पूर्व 4 माह पहले भी करीब 1.5 करोड़ रुपए की राशि तब जारी की गई थी जब कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे। होली के त्यौहार को देखते हुए शासन के इस निर्णय से कर्मचारियों में खुशी की लहर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *