अमृतसर| ‘स्कूल इंडिया चेन्नई’ द्वारा आयोजित ऑल इंडिया होप टैलेंट आर्ट कॉन्टेस्ट 2025-26 में होली हार्ट प्रेसिडेंसी स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता हासिल की है। इस नेशनल ओलंपियाड में स्कूल के नन्हें कलाकारों ने विभिन्न श्रेणियों में गोल्ड मेडल और नकद पुरस्कार जीते। विजेताओं में कक्षा प्रथम के साहिबजीत सिंह संधू ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल और 1,000 रुपए का नकद पुरस्कार जीता। सुखदीप सिंह ने दूसरा स्थान हासिल कर 500 रुपए प्राप्त किए। इनके अलावा अनन्नया कपूर, गुरसिक्त कौर, खनीत कौर, सानवी गुप्ता और अनिकेत ठाकुर ने तृतीय स्थान पाकर गोल्ड मेडल हासिल किए। दक्षित लूथरा, अगम रूप सिंह, गुरफतेहदीप सिंह, हरअसीस कौर और परिनाज़ समयाल को सांत्वना पुरस्कार (100 रुपए) और गोल्ड मेडल दिए गए। स्कूल के डायरेक्टर विक्रम सेठ, निर्देशिका अंजना सेठ और मुख्याध्यापिका शिल्पा सेठ ने विजेताओं को बधाई दी।


