होशियारपुर के सरबराज ने UPSC में हासिल किया 201वां रैंक:IRS के बाद अब बने IAS अधिकारी, ताऊ भी थे IPS; पिता रिटायर पुलिस इंस्पेक्टर

होशियारपुर जिले के टांडा उड़मुड़ के दशमेश नगर निवासी डॉ. सरबराज सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में 201वां रैंक हासिल किया है। इस उपलब्धि के साथ उन्हें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लिए चुना गया है। इससे पहले, डॉ. सरबराज ने 2025 में इसी परीक्षा में 874वां रैंक प्राप्त किया था। उस समय उनका चयन अखिल भारतीय सेवा (AIS) में हुआ था और उन्हें भारतीय राजस्व सेवा (IRS) कस्टम्स आवंटित की गई थी। सरबराज के ताऊ भी IPS थे डॉ. सरबराज सिंह के पिता सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर शिव सिंह और माता लेक्चरर बख्तावर कौर हैं। उनका लक्ष्य हमेशा से एक IAS अधिकारी बनना था, जिसे उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से हासिल कर लिया है। इस सफलता के बाद उनके परिवार और पूरे नगर में खुशी का माहौल है। गौरतलब है कि डॉ. सरबराज सिंह के ताऊ सुखराज सिंह 1984 बैच के IPS अधिकारी हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश में पुलिस महानिदेशक (DGP) के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं और सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *