पुलिस ने अफीम सप्लाई करने वाले आरोपी आरएमपी को नाके पर गिरफ्तार किया है। डीएसपी दविंदर सिंह बाजवा ने बताया कि टीम को गांव हरसी पिंड के पास नाके पर एक व्यक्ति आता दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर एक लिफाफा सड़क किनारे फेंक कर भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़कर पूछा तो उसने अपना नाम बूटा सिंह निवासी मल्लियां जंडियाला जिला अमृतसर बताया। लिफाफा चेक किया तो 1 किलो अफीम मिली। पुलिस ने बूटा सिंह पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह जंडियाला गुरु में आयुर्वेदिक दवाओं और आरएमपी की दुकान चलाता है। वह आसपास गांवों में नशा सप्लाई करता है।


