श्रीगंगानगर| विनोबा बस्ती निवासी हरी देवी धर्मपत्नी थावरदास का मरणोपरांत नेत्रदान हुआ है। डॉ. एसएस टांटिया मैमोरियल आई डोनेशन अवेयरनेस सोसायटी के निशांत गर्ग ने बताया कि नेत्रदान में व्यापारी नेता तरसेम गुप्ता, हरिओम लूथरा, तनुज जैसानी व सुमेश शर्मा का सहयोग रहा। आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान के टेक्नीशियन अनुराग सारस्वत ने नेत्र उत्सारित किए। इससे पहले परिजनों मनोज जैसानी, अशोक जैसानी, जनक जैसानी, दीपक जैसानी, डिंपल, द्रोपदी, वंदना व ऊषा ने नेत्रदान की इच्छा व्यक्त की थी।


