1 करोड़ की हेरोइन का फरार मुख्य सप्लायर गिरफ्तार:पंजाब के अमृतसर से दबोचा, संगरिया पुलिस ने की कार्रवाई

करीब एक करोड़ रुपए कीमत की हेरोइन (चिट्टा) बरामदगी के प्रकरण में सफलता हासिल करते हुए संगरिया थाना पुलिस ने बुधवार को मुख्य सप्लायर को पंजाब के अमृतसर से धर दबोचा। पुलिस तस्करी में शामिल इस गिरोह के अन्य साथियों के संबंध में पूछताछ एवं अनुसंधान कर रही है। प्रकरण की जांच कर रहे संगरिया पुलिस थाना प्रभारी एसआई तेजवंत सिंह ने बताया कि जिला विशेष टीम सेक्टर हनुमानगढ़ की सूचना पर टिब्बी थाना पुलिस ने छह दिसम्बर की देर रात को गांव गुडिया में सिकंदर खान के मकान के बाहर गली आम में कार्रवाई करते हुए 251 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर कार नम्बर आरजे 31 सीसी 6793 में सवार सिकंदर खान (22) पुत्र अबूब शाह उर्फ भूप खान निवासी वार्ड पांच, गांव गुडिया को गिरफ्तार किया। वहीं टिब्बी पुलिस थाना का हिस्ट्रीशीटर अपराधी अहमद नवाज उर्फ चिडिया (52) पुत्र जान मोहम्मद निवासी गुडिया मौके से भागने में कामयाब रहा। टिब्बी पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच संगरिया थाना पुलिस को सौंपी गई। रिमांड अवधि के दौरान हुई पूछताछ में सिकन्दर खान ने जब्तशुदा हेरोइन (चिट्टा) पंजाब के अमृतसर निवासी अंग्रेज सिंह उर्फ सैन्की से लाना बताया। इस पर टीम गठित कर आरोपी की धरपकड़ के लिए पंजाब रवाना की गई। टीम ने सफलता हासिल करते हुए मुख्य सप्लायर अंग्रेज सिंह उर्फ सैन्की (23) पुत्र जसपाल सिंह मजहबी निवासी खण्डवाला पीएस सहाड़ा जिला अमृतसर (पंजाब) को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी तेजवंत सिंह, हैड कॉन्स्टेबल कैलाशचन्द, शंकरलाल, कॉन्स्टेबल मलकेश कुमार व मनदीप सिंह शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *