1 करोड़ रुपए में संवारा जाएगा बालोद्यान का तालाब

जशपुरनगर | शहर के बाला साहब देशपांडे पार्क के भीतर स्थित तालाब के गहरीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए नगरपालिका ने 1 करोड़ रुपए का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। विभागीय जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस प्रस्ताव की स्वीकृति के निर्देश दे दिए हैं। जल्द ही इसकी शासकीय मंजूरी नगरपालिका को मिल सकती है। तालाब का सौंदर्यीकरण होने पर शहर के बालोद्यान की खूबसूरती और बढ़ेगी। वर्तमान में गर्मी के दिनों में यह तालाब सूख जाता है। इसके चारों ओर बना पाथवे शाम के समय इवनिंग वॉक के लिए लोगों का पसंदीदा स्थान है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *