अमृतसर| देहाती पुलिस ने तीन युवकों को काबू कर 1 किलो 100 ग्राम हेरोइन और 35 हजार ड्रग मनी की खेप बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मलकीत सिंह उर्फ बुग्गा, करणदीप सिंह निवासी गांव धनोए कलां और जुगराज सिंह निवासी गांव खापड़खेड़ी के रूप में हुई है। यह कार्रवाई स्पेशल सैल की टीम ने की है। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गांव खुरमणियां के पास पुल के नीचे नाकाबंदी की गई। जांच के दौरान बाइक सवार दो युवकों को शक के आधार पर रोका गया। डीएसपी सब डिवीजन अटारी की मौजूदगी में कानूनी प्रक्रिया के तहत किट बैग की तलाशी ली गई, जिसमें से हेरोइन और 35 हजार ड्रग मनी बरामद हुई। उन दोनों की निशानदेही पर जुगराज सिंह को भी काबू किया गया।


