लुधियाना| मानवता के कल्याण और शांति के लिए 1 जनवरी को सुबह 11 बजे नगर निगम जोन ए के बाहर एक विशाल सत्संग आयोजित होगा। यह आयोजन म्युनिसिपल कर्मचारी दल द्वारा भगवान वाल्मीकि जी के आशीर्वाद से होगा। इस कार्यक्रम के दौरान भगवान वाल्मीकि जी के भजनों का गायन होगा और गुरु का लंगर अटूट बंटेगा। म्युनिसिपल कर्मचारी दल के चेयरमैन विजय दानव ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी यह सत्संग आयोजित किया जा रहा है, ताकि समाज में भाईचारा और शांति बढ़ सके। इस मौके पर चौधरी यशपाल, अक्षय राज, धर्मवीर मचल, विजय चौहान, आदित्य बगन और सनी कन्नौज दानव भी मौजूद रहे।


