विश्वविख्यात बाबा खाटूश्याम का तिलक और सेवा-पूजा 1 मई को होगी। इसके चलते करीब 19 घंटे तक भक्तों को बाबा के दर्शन नहीं होंगे। भक्त 1 मई की शाम 5 बजे से दर्शन कर सकेंगे। मंदिर कमेटी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। श्री श्याम मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष कालू सिंह के अनुसार 1 मई को बाबा की विशेष सेवा-पूजा और तिलक होगा। ऐसे में 30 अप्रैल की रात 10 बजे से 1 मई की शाम 5 बजे तक दर्शन बंद रहेंगे। ऐसे में भक्त इसके बाद ही दर्शन करने के लिए पहुंचे। आपको बता दें कि हर अमावस्या के बाद और विशेष पर्वों पर बाबा का तिलक और सेवा-पूजा की जाती है। इस दौरान कई घंटे तक मंदिर में दर्शन बंद रखे जाते हैं।


