1 महीने से लापता नाबालिग गुड़गांव में मिली:मोबाइल लोकेशन से पहुंची पुलिस ने युवक को भी पकड़ा

भरतपुर में एक महीने से लापता नाबालिग लड़की और एक 20 वर्षीय युवक को दस्तयाब किया है। नाबालिग 14 जनवरी से लापता थी। पुलिस पिछले कई दिनों से दोनों की तलाश कर रही थी। मां जंगल से लौटी तो घर पर नहीं मिली बेटी पीड़िता की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया कि 14 जनवरी को वह जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। चारा लेकर जब वापस घर लौटी तो उसकी 17 वर्षीय बेटी घर पर नहीं मिली। परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ करने पर पता चला कि एक 20 वर्षीय युवक बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। मोबाइल लोकेशन से मिला सुराग मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने तलाश शुरू की। लड़की और युवक की तलाश में कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन शुरुआत में कोई सफलता नहीं मिली। दोनों के मोबाइल नंबरों की लोकेशन ट्रेस की गई, जिससे पता चला कि दोनों गुड़गांव में छिपे हुए हैं। गुड़गांव में दबिश देकर दोनों को किया दस्तयाब लोकेशन कंफर्म होने के बाद पुलिस गुड़गांव पहुंची और दबिश देकर नाबालिग लड़की व युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और नाबालिग को नियमानुसार परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *