10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं शुरू:उदयपुर में 150 केंद्रों पर 53 हजार छात्र रजिस्टर्ड, स्टूडेंट्स बोले- पेपर अच्छा हुआ

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की 10वीं और 12वीं कक्षा की मुख्य परीक्षाएं आज से शुरू हो गईं। 10वीं का पहला पेपर अंग्रेजी अनिवार्य विषय का हुआ। जबकि 12वीं का मनोविज्ञान विषय का हुआ। परीक्षा सुबह 8:30 बजे से शुरू होकर 11:45 बजे तक हुई। इससे पहले परीक्षा केन्द्रों पर एंट्री के दौरान सख्ती नजर आई। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस सहित मोबाइल बाहर ही रखवा लिए गए। नकल रोकने के लिए स्टूडेंट्स की पूरी तरह जांच कर ही प्रवेश दिया गया। उदयपुर में 150 परीक्षा केन्द्र बनाए हैं। जहां 53 हजार 449 विद्यार्थी परीक्षा में पंजीकृत हैं। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक लोकेश भारती ने बताया कि 10वीं में 30 हजार 152 और 12वीं में 23 हजार 297 छात्र शामिल हैं। सभी केन्द्रों के प्रश्न पत्र नजदीकी पुलिस थानों में रखने की व्यवस्था की गई है। परीक्षा शुरू होने से कुछ देर पहले ही पेपर स्कूल में लाया जाएगा। छात्र बोले-सामन्य ही रहा पेपर 10वीं की छात्रा शिवानी शर्मा ने बताया कि अंग्रेजी का 80 नंबर का पेपर था। जिसमें 20 प्रश्न थे। पिछले दो-तीन साल के जो पेपर देखे थे। उसकी तुलना में इस बार का पेपर सामान्य ही था। छात्रा हिमानी वर्मा का कहना था कि टीचर्स ने जो नोट्स बताए और जिस तरह तैयारी की। उसके अकॉर्डिंग ही पेपर आया। इसी तरह 12वीं मनोविज्ञान विषय का पेपर देकर आए छात्रों ने भी पेपर समान्य ही बताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *