बुरहानपुर के तुकईथड़ शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल में 10वीं के अंग्रेजी प्रश्नपत्र को वाट्सएप स्टेटस पर डालने का मामला सामने आया है। परीक्षा शुरू होते ही ड्यूटी पर तैनात शिक्षिका राजकुमारी सोनी ने एक अनुपस्थित छात्र की टेबल पर रखे पेपर का फोटो खींचकर विषय शिक्षक को भेजा। इसी दौरान फोटो स्टेटस पर लग गया। किसी ने स्क्रीनशॉट लेकर कलेक्टर और जिपं सीईओ को भेज दिए, जिसके बाद प्रशासन सक्रिय हुआ। परीक्षा शुरू होने के बाद वायरल हुआ, इसलिए दोबारा परीक्षा नहीं मामले में शिक्षिका सहित केंद्राध्यक्ष जितेंद्र कुलकर्णी और सहायक केंद्राध्यक्ष अनीता दीक्षित को निलंबित कर दिया गया। परीक्षा सुबह 8.40 बजे शुरू हुई और 9.06 बजे फोटो सामने आया, इसलिए इसे तकनीकी रूप से पेपर लीक नहीं माना गया है।


