सूरजपुर जिले में बोर्ड परीक्षाओं के दौरान बड़ी कार्रवाई हुई है। 10वीं कक्षा की अंग्रेजी परीक्षा में 18 छात्रों को नकल करते हुए पकड़ा गया है। यह कार्रवाई भैयाथान ब्लॉक के चार अलग-अलग शासकीय स्कूलों में की गई। वहीं भैयाथान ब्लॉक के केंद्राध्यक्ष को ड्यूटी में लापरवाही बरतने से हटा दिया गया है। शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैयाथान से 2 छात्र, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरसी से 1 छात्र पकड़ा गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दर्रीपारा में सबसे ज्यादा 12 छात्र नकल करते मिले। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दवना में 3 छात्रों को पकड़ा गया। नकल में पकड़े गए सभी छात्रों के खिलाफ हुई कार्रवाई संभागीय संयुक्त संचालक और लोक शिक्षण सरगुजा संभाग अंबिकापुर की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। टीम ने सभी मामलों को संज्ञान में लिया है। सूरजपुर तहसीलदार समीर शर्मा ने कहा कि परीक्षाओं की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नकल में पकड़े गए सभी छात्रों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। वहीं सभी केंद्राध्यक्ष को सुचारू से परीक्षा संचालन के निर्देशित किया गया है। इसके अलावा जिलेस्तर पर उड़नदस्ता टीम का भी गठित की गई है, जो समय-समय पर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रही है। भैयाथान ब्लॉक के केंद्राध्यक्ष को भी बदला गया है।


