10वीं के छात्र ने 12वीं के स्टूडेंट को मार-डाला:महासमुंद में बाइक टकराने पर वारदात,धमतरी में मासूम बेटे की हत्या कर पिता ने लगाई फांसी

रामनवमी के दिन छत्तीसगढ़ में दो-दो अलग वारदात में तीन हत्या हो गई। धमतरी में एक पिता ने अपने 6 साल के बेटे की पीट-पीटकर मार डाला फिर खुद फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं महासमुंद में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान 10वीं कक्षा के एक नाबालिग छात्र ने पुरानी रंजिश में 12वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी। धमतरी पुलिस पिता-पुत्र के शव को जब्त कर मामले की जांच कर रही है। इधर, महासमुंद में पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया है। जानिए क्या है पूरी वारदात दरअसल, ग्राम बोड़रा के रहने वाले गोपेश्वर साहू (35) ने अपने 6 साल के बेटे अयांश साहू की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद गोपेश्वर खुद फांसी के फंदे पर झूल गया। जिससे उसकी भी मौत हो गई। शाम 6 बजे जब पत्नी भूपेश्वरी काम से घर लौटी तो देखा की उसके बच्चे की लाश जमीन पर थी। जबकि पति गोपेश्वर का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। इसके बाद पत्नी ने ग्रामीणों को सूचना दी। मौके ग्रामीण और सरपंच संतोष साहू पहुंचे। सरपंच ने घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सरपंच ने बताया कि घटनास्थल पर फावड़ा रखा हुआ था। जिसे देखने से लग रहा है कि फावड़ा से बेटे को मारा गया है। घटना के बाद पत्नी की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती इधर, घटना के बाद पत्नी भूपेश्वरी की हालत बिगड़ने लगी। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद पत्नी भूपेश्वरी की छुट्टी कर दी गई। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने जांच के बाद कमरे को रात भर सील कर दिया। सुबह होते ही बेटे और पिता की लाश को बरामद कर जिला अस्पताल मोर्चरी भेज दिया गया। जहां पर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। भाई ने जताई हत्या की आशंका मृतक गोपेश्वर साहू के चचेरे भाई ने बताया कि घर पर गोपेश्वर अपनी पत्नी भूपेश्वरी और 6 साल के साल के बेटे रहता था। पत्नी धमतरी में किसी मिल में काम करती थी। वापस लौटने के बाद दोनों की लाश मिली। चचेरे भाई ने हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि चरित्र शंका की वजह से गोपेश्वर ने यह कदम उठाया है। चचेरे भाई ने पुलिस से जांच के बाद उचित कार्रवाई की मांग की है। प्रा​थमिक जांच में पता चला कि गोपेश्वर च्वाइस सेंटर का काम करता था। लेकिन बाद में बंद हो गया। इससे वो घर में रहता था। इस वजह से पत्नी धमतरी में किसी मिल में काम करती थी। इसी से घर का खर्च चलता था। एसपी ने यह भी बताया कि पहले बच्चे की हत्या की गई है। इसके बाद पिता ने फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर लिया होगा। पड़ोसी और परिजनों ने बताया है कि पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। जिसके चलते हत्या हुई होगी। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। महासमुंद में 10वीं के छात्र ने 12वीं के छात्र को चाकू से मार डाला महासमुंद में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान 10वीं कक्षा के एक नाबालिग छात्र ने पुरानी रंजिश में 12वीं के छात्र वेदांश चंद्राकर (17) की चाकू मारकर हत्या कर दी। यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के दादाबाड़ा के पास रविवार रात करीब 11 बजे की है। दरअसल, वेदांश अपने मोहल्ले के दोस्तों के साथ शोभायात्रा देखने निकला था। दादाबाड़ा के पास दोनों में कहासुनी हुई। आरोपी ने गुस्से में आकर वेदांश के सीने में चाकू घोंप दिया। घायल वेदांश को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक से टक्कर को लेकर दोनों में पहले हुआ था विवाद पुलिस की जांच में सामने आया कि दोनों के बीच मोटरसाइकिल की टक्कर को लेकर पहले भी विवाद हुआ था। आरोपी शुक्रवार से ही चाकू लेकर घूम रहा था। उसे पता था कि वेदांश शोभायात्रा देखने जरूर आएगा। मृतक के पिता विजय कुमार चंद्राकर ने बताया कि रात 11 बजे वेदांश के दोस्तों का फोन आया। उन्होंने बताया कि वेदांश को चाकू लगा है और उसे अस्पताल ले जा रहे हैं। जब वे अस्पताल पहुंचे, तब तक वेदांश की मौत हो चुकी थी। आरोपी नाबालिग पुलिस हिरासत में पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया है। उससे वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पूछताछ जारी है। मृतक के पिता ने आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की है। एडिशनल एसपी प्रतिभा पांडेय ने बताया कि रात को सूचना मिली थी कि दादाबाड़ा के पीछे कोई घायल पड़े होना बताया। जिस पर पुलिस घायल को अस्पताल भेजा गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। सीने में चाकू से वार किया गया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया है। ……………………………………………. क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें दोस्त से बोला- मैं भी तुम्हारी गर्लफ्रेंड से सेक्स करूंगा:जशपुर में भड़के दोस्त ने गला घोंटकर मार-डाला; फिर यूट्यूब से सबूत मिटाना सीखा जशपुर जिले में युवक ने अपने ही दोस्त की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी का दोस्त उसकी गर्लफ्रेंड से जबरदस्ती करने की कोशिश कर रहा था। इसी से गुस्साए युवक ने अपने दोस्त की जान ले ली। इतना ही नहीं, आरोपी ने हत्या के बाद यूट्यूब से वीडियो देखकर सबूत मिटाने की कोशिश की और पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठी कहानी गढ़ी। यह मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र के भाथुडांड गांव का है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *