10वीं के छात्र ने 12वीं के स्टूडेंट की हत्या की:महासमुंद में रामनवमी शोभायात्रा में हुई थी कहासुनी, दोनों के बीच पहले से था विवाद

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान 10वीं कक्षा के एक नाबालिग छात्र ने पुरानी रंजिश में 12वीं के छात्र वेदांश चंद्राकर (17) की चाकू मारकर हत्या कर दी। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में दादाबाड़ा के पास की हे। घटना रविवार रात करीब 11 बजे की है। वेदांश अपने मोहल्ले के दोस्तों के साथ शोभायात्रा देखने निकला था। दादाबाड़ा के पास दोनों में कहासुनी हुई। आरोपी ने गुस्से में आकर वेदांश के सीने में चाकू घोंप दिया। घायल वेदांश को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की जांच में सामने आया कि दोनों के बीच मोटरसाइकिल की टक्कर को लेकर पहले भी विवाद हुआ था। आरोपी शुक्रवार से ही चाकू लेकर घूम रहा था। उसे पता था कि वेदांश शोभायात्रा देखने जरूर आएगा। दोस्तों ने पिता को दी चाकू से हमले की जानकारी मृतक के पिता विजय कुमार चंद्राकर ने बताया कि रात 11 बजे वेदांश के दोस्तों का फोन आया। उन्होंने बताया कि वेदांश को चाकू लगा है और उसे अस्पताल ले जा रहे हैं। जब वे अस्पताल पहुंचे, तब तक वेदांश की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया है। उससे वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पूछताछ जारी है। मृतक के पिता ने आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की है। एडिशनल एसपी प्रतिभा पांडेय ने बताया कि रात को सूचना मिली थी कि दादाबाड़ा के पीछे कोई घायल पड़े होना बताया। जिस पर पुलिस घायल को अस्पताल भेजा गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। सीने में चाकू से बार किया गया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *