10वीं-12वीं: डीएवी स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट

राजपुर | सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का परिणाम मंगलवार को आया। डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, पतरातु के छात्रों ने फिर शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल ने लगातार दूसरी बार 100% रिजल्ट दिया। 12वीं के विज्ञान संकाय में लक्ष्मी यादव ने 80.40% अंक हासिल किए। वाणिज्य संकाय में रानी गुप्ता ने 76.20% और अनन्या गुप्ता ने 76.00% अंक पाए। 10वीं में शारदा पैकरा ने 87% अंक लाकर स्कूल का नाम रोशन किया। इस सफलता से स्कूल में खुशी का माहौल है। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन और मेहनत को दिया। प्राचार्य आशुतोष झा ने छात्रों की उपलब्धि पर खुशी जताई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *