10वीं-12वीं बोर्ड में सरकारी स्कूल का दबदबा:बलौदाबाजार में 5 छात्रों ने प्रावीण्य सूची में बनाई जगह; 98.33% अंक सहित टॉप-10 में शामिल

छत्तीसगढ़ में बलौदाबाजार जिले के सरकारी स्कूलों के छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। जिले से कुल 5 छात्रों ने प्रावीण्य सूची में स्थान बनाया है, जिनमें 3 सरकारी स्कूल के स्टूडेंट हैं। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम शासकीय स्कूल कसडोल के कक्षा 12वीं के छात्र हिमेश यादव ने 97% अंकों के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया है। शाश्वत स्कूल की छात्रा लुभी साहू ने भी 97% अंकों के साथ चौथा स्थान हासिल किया है। कक्षा 10वीं में सिमगा के आत्मानंद इंग्लिश मीडियम शासकीय स्कूल के लिव्यांश देवांगन ने 98% अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसी स्कूल की कंचनबाला गेंडरे ने 98.33% अंकों के साथ छठा स्थान हासिल किया है। बलौदाबाजार के गुरुकुल स्कूल की छात्रा साक्षी अग्रवाल ने 98% अंकों के साथ आठवां स्थान प्राप्त किया है। छात्रों की इस उपलब्धि पर परिवार के सदस्यों और शिक्षकों में खुशी का माहौल है। परिजनों ने मिठाई खिलाकर सभी छात्रों को बधाई दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *