10 किमी दूर बना दिया धान खरीदी केंद्र:उमरिया जिले के आठ गांवों के सैकड़ों किसान परेशान

उमरिया जिले के मानपुर विकासखंड में धान खरीदी केंद्र 10 किमी दूर होने के कारण लगभग आठ गांवों के किसान परेशान हैं। मामले में अपर कलेक्टर ने अति शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए हैं। मानपुर विकासखंड के ग्राम बरा, कोटरी में धान खरीदी केंद्र नहीं है। धान खरीदी केंद्र कोटरी से हटाकर लगभग 10 किलोमीटर दूर महरोई कैंप में कर दिया गया है। पहले कोटरी में लगभग 600 से अधिक किसान धान बेचने पहुंचते थे। किसान राम बिहारी ने बताया कि कोटरी और बरा दोनों ही केंद्र नहीं बनाए गए हैं, जिसके कारण परेशानी होती है। बड़े किसान वाहन से लगभग 10 किलोमीटर दूर धान ले जाकर बेच देते हैं। लेकिन छोटे किसान नहीं बेच पा रहे हैं। जिसके कारण परेशानी हो रही है। किसान सुरेश ने बताया कि केंद्र ना होने से परेशानी हो रही है। अधिकारियों ने जल्द निराकरण की बात कही है। अपर कलेक्टर शिव गोविंद मरकाम ने बताया कि जानकारी मिली है। अति शीघ्र निराकरण किया जाएगा। डीएसओ को निर्देश दिए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *