10 ग्राम सोना 36 रुपए कम होकर ₹85,020 पर आया:एक किलो चांदी 173 रुपए बढ़कर ₹93,653 पर पहुंची; इस साल सोना 8,858 रुपए महंगा हुआ

सोने के दाम में आज यानी सोमवार (3 मार्च) को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 36 रुपए कम होकर ₹85,020 पर आ गया है। इससे पहले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन 28 फरवरी को सोना 85,056 रुपए पर था। 19 फरवरी को इसने ₹86,733 का ऑलटाइम हाई बनाया था, तब से यह 1,713 रुपए गिरा है। वहीं एक किलो चांदी आज 173 रुपए महंगी होकर 93,653 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। शुक्रवार को चांदी का भाव 93,480 रुपए प्रति किलो था। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को 99,151 रुपए प्रति किलो का हाई बनाया था। तब से अब तक इसमें 5,498 रुपए की कमी आई है।

4 महानगरों में सोने की कीमत 1 जनवरी से अब तक सोना 8,858 रुपए महंगा हुआ इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 8,858 महंगा हुआ है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 7,636 रुपए बढ़कर 93,653 रुपए पर पहुंच गया है। पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था। इस साल 90 हजार रुपए तक जा सकता है सोना केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि एक बड़ी रैली के बाद सोने में गिरावट आनी थी, वह आ चुकी है। अमेरिका के बाद UK ने ब्याज दरों में कटौती और जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने से गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। वहीं गोल्ड ETF में निवेश भी बढ़ रहा है। इससे भी गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 90 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *