10 ड्रम महुआ लहान नष्ट, 30 लीटर शराब जब्त:कोरबा में होली से पहले अवैध शराब भट्टी पर दबिश, 3 आरोपी गिरफ्तार

होली से पहले मानिकपुर चौकी पुलिस ने ढेलवाडिह नाला में अवैध महुआ शराब भट्टी पर बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की। छापेमारी के दौरान नाले के आसपास जमीन में दबाकर रखे गए लगभग 10 बड़े ड्रम महुआ लहान (शराब बनाने का कच्चा माल) को भी पुलिस ने नष्ट कर दिया। इसके अलावा शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले बर्तन और चोरी का कोयला भी जब्त किया गया। बताया जा रहा है कि शराब तस्कर इस लहान से महुआ शराब बनाकर होली के दिन खपाने की फिराक में थे। वे इसे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बेचने की तैयारी कर रहे थे, क्योंकि होली पर शराब दुकानें बंद रहने के कारण ग्रामीण इलाकों में महुआ शराब की मांग बढ़ जाती है। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों में दादर निवासी आदित्य राज जांगड़े भी शामिल है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया है। अवैध शराब कारोबार पर नजर पुलिस के अनुसार, दादर, ढेलवाडीह और रापाखारा सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी अवैध महुआ शराब का कारोबार तेजी से चल रहा है। पुलिस इन गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है और अवैध शराब तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। कुछ समय पहले, अवैध महुआ शराब की बिक्री को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत करने पहुंचे थे, जिसके बाद आबकारी विभाग ने भी ग्रामीण क्षेत्रों में कार्रवाई की थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *