भास्कर न्यूज | अमृतसर प्रशासन ने 6 ब्लॉकों के 9 सरपंचों और 104 पंचों के चुनाव नतीजे घोषित होने के अगले दिन सोमवार को जारी किए। 4 पंचायतें निर्विरोध तो 5 में कांटे की टक्कर रही है। वहीं पंचायत सांघना में हाईकोर्ट से स्टे चल रहा है। पंचायत चक कलां, लेल्लियां, शेरो निगाह और तेजा सिंह वाला निर्विरोध चुनीं गईं। 9 में से 5 पंचायतों में कांटे की टक्कर देखने को मिली, अलग-अलग पंचायतों में कुल 70 वोट रिजेक्ट हुए। जबकि सिर्फ पंचायत चक फूला में ही 4 वोट नोटा को पड़े। पंचायत सरपंच चक कलां दरबारा सिंह लेल्लियां हरप्रीत सिंह तेजा सिंह वाला निरंदर कौर शेरो नंगल सकत्तर सिंह पड्डे हरदीप सिंह कलेरबाजा गुलजारी चक फूलां सुखजीत कौर डाबर बस्ती बलविंदर कौर दियाल भट्टी रजवंत कौर डाबर बस्ती पंचायत में एससी महिला सीट थी। कुल 234 वोट थे। 3 प्रत्याशी मैदान में थे। बलविंदर कौर 107 वोट हासिल करके विजेता रहीं। मनजीत कौर 43 वोटों के साथ सेकेंड विनर रहीं जबकि बलबीर कौर को सिर्फ 6 वोट ही हासिल हुए। पंचायत दियाल भट्टी की सीट महिला आरक्षित थी। कुल 1185 वोट थे। 3 प्रत्याशी मैदान में थे। रजवंत कौर 460 वोट पाकर विजेता रहीं तो रंजीत कौर को 263 वोट वीना को 91 वोट हासिल हुए।