10 मिनट में 13 लाख के जेवर और नकदी चोरी:कोडरमा में बैंक कर्मी के बंद घर को बनाया निशाना, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। गंगोत्री अपार्टमेंट में बैंक ऑफ इंडिया के दो कर्मचारियों के फ्लैट से चोरी हुई है। पूरी घटना अपार्टमेंट के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक पीड़ित परिवार की मां वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि उनका बेटा और बहू बच्चों के साथ वेल्लोर गए थे। वह खुद अपने पैतृक गांव पहाड़पुर गई हुई थीं। मंगलवार को बेटे के कहने पर जब वह फ्लैट पहुंचीं तो कमरे का सामान बिखरा मिला। बच्चों के लिए काफी जेवरात बनवाए थे अलमारी से सभी जेवरात गायब थे। पीड़िता ने बताया कि वह सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी हैं। नौकरी के दौरान उन्होंने अपने और बच्चों के लिए काफी जेवरात बनवाए थे। चोरों ने करीब 12 लाख के जेवरात और 1 लाख रुपए नगद चुरा लिए। इधर, फ्लैट में रहने वाले अमित कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से यह मालूम हुआ है कि यह घटना सोमवार दोपहर की है। उन्होंने बताया कि जिस फ्लैट में चोरी हुई है, वे उस फ्लैट के ठीक बगल वाले फ्लैट में रहते हैं। शाम को जब दूध वाला आया तो उसने देखा कि घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। उसने यह बात फ्लैट के अन्य लोगों को बताई। इसके बाद फ्लैट मालिक को इसकी सूचना दी गई। महज 10 मिनट में दिया गया घटना को अंजाम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर सोमवार को दोपहर 12 बजकर 9 मिनट पर दोनों फ्लैट में घुसे और महज 10 मिनट के अंदर 12 बजकर 19 मिनट में चोरी की घटना को अंजाम देकर रफूचक्कर हो गए। पुलिस कर रही मामले की छानबीन इधर, घटना की सूचना मिलते ही तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए हैं। विनय कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *