10 लाख की सुपारी देकर कराई थी वकील की हत्या:शिवपुरी में शूटर का शॉर्ट एनकाउंटर, 3 गिरफ्तार; जमीन विवाद-चुनावी रंजिश में रची साजिश

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना (57) की हत्या 10 लाख रुपए की सुपारी देकर कराई गई थी। पुलिस के मुताबिक 2 लाख रुपए एडवांस दिए गए थे। वारदात के बाद फरार तीनों शूटरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के दौरान रविवार सुबह चिरली तिराहा पर एक आरोपी से शॉर्ट एनकाउंटर भी हुआ, जिसमें उसके पैर में दो गोलियां लगीं। एसपी अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि जमीन विवाद और पुरानी चुनावी रंजिश के चलते साजिश रची गई। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि सौदा 10 लाख में तय हुआ था। 2 लाख रुपए एडवांस दिए गए, जबकि बाकी रकम वारदात के बाद देने की बात थी। पुलिस पैसों के लेन-देन और साजिश की पूरी कड़ी खंगाल रही है। पुलिस टीम पर आरोपियों ने की फायरिंग रविवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी चिरली तिराहा क्षेत्र में छिपे हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो पपेंद्र रावत ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में दो गोलियां लगीं। घायल हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य दो आरोपी मौके से पकड़ लिए गए। एनकाउंटर से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए… वकील की पीठ पर कट्‌टे से किया था फायर गिरफ्तार शूटरों में चांदपुर (डबरा) निवासी पपेंद्र रावत (23), घूघसी (बड़ौनी) निवासी गोलू रावत (25) और जहीर मुसलमान (24) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, पपेंद्र ने शनिवार को कट्टे से वकील की पीठ पर गोली मारी थी, जो जानलेवा साबित हुई।
आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज एसपी ने बताया कि वारदात के तुरंत बाद अलग-अलग टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। टेक्निकल सर्विलांस और लोकल इनपुट के आधार पर आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की गई। शिक्षक कमलेश शर्मा, उनके चाचा पूर्व सरपंच सुनील शर्मा, नीरज शर्मा और आशीष परिहार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कट्टा और बाइक जब्त कर ली है। पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि साजिश में और कौन-कौन शामिल था। ……………………………… यह खबर भी पढ़ें…
वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या शिवपुरी जिले में शनिवार को दिनदहाड़े एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि एडवोकेट संजय कुमार सक्सेना (57) रोज की तरह बाइक से कोर्ट जा रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वारदात करैरा कस्बे की है। पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *