10 लोगों ने सिक्योरिटी गार्ड को बंधक बना फैक्टरी से चुराया सरिया

लुधियाना| गांव मानगढ़ में एक लोहे की फैक्टरी में 10 लोगों ने सिक्योरिटी गार्ड को बंधक बनाकर डकैती की। सभी आरोपी देर रात दीवार फांदकर लोहे की फैक्टरी में दाखिल हुए। इसके बाद कैबिन में बैठे सिक्योरिटी गार्ड को वहीं पर बांध दिया। मामले में सिक्योरिटी गार्ड रणधीर सिंह वासी श्री भैणी साहिब ने बताया कि वह रात करीब 12.30 बजे अपने कैबिन में बैठा था। तभी करीब 10 लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर आए। जिन्होंने आते ही बिना कुछ कहे उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। उसके बाद आरोपियों ने डकैती की घटना को दिया। सिक्योरिटी गार्ड के अनुसार करीब एक घंटे की मशक्कत बाद खुद के हाथ-पैर खोल कर फैक्टरी के मालिक को जानकारी दी। इसके बाद मौके पर फैक्टरी मालिक पहुंचे। जिन्होंने सीसीटीवी चेक किए, तो उन्हें पता चला कि उनकी फैक्ट्री से 2 क्विंटल सरिये की चोरी हुई है। इसके बाद थाना कूमकलां की पुलिस में शिकायत देने के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों पर पर्चा दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *