जयपुर में 10 साल की लड़की से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। लोगों को देखकर आरोपी पड़ोसी नाबालिग को छोड़कर भाग निकला। जयपुर पुलिस ने महाराष्ट्र के नासिक में दबिश देकर साइकिल पंक्चर बनाते मिले आरोपी को धर-दबोचा। पिछले तीन महीने से फरार गिरफ्तार आरोपी पर 2 हजार रुपए का इनाम रखा था। डीसीपी (वेस्ट) हनुमान प्रसाद ने बताया- जयपुर पश्चिम में जनवरी 2026 में पोक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज करवाई गई। शिकायत में बताया- 10 साल की लड़की से किराए पर रहने वाले पड़ोसी ने छेड़छाड़ की। रात के समय नाबालिग को अकेला पाकर आरोपी पड़ोसी ने छेड़छाड़ की। मुंह दबाकर उठाकर ले जाने की कोशिश करी। परिजनों के ढूंढते हुए आने पर नाबालिग को छोड़कर आरोपी पड़ोसी भाग निकला। शोर-शराब होने पर लोगों के पीछा करने पर आरोपी पड़ोसी भाग निकला। महाराष्ट्र में साइकिल पंक्चर का करने लगा काम
पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज होने पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। काफी तलाश के बाद भी आरोपी के नहीं मिलने पर 2 हजार रुपए का इनाम रखा गया। पुलिस से बचने के लिए महाराष्ट्र के नासिक में साइकिल पंक्चर दुकान पर काम करने लगा। पुलिस ने फरार इनामी आरोपी को महाराष्ट्र के नासिक में साइकिल पंक्चर बनाते धर-दबोचा।


