10 साल में सबसे गर्म रही क्रिसमस की सुबह:आगरा में इससे पहले साल 2015 में इतना ज्यादा पारा रिकॉर्ड हुआ था, दिन का तापमान भी चढ़ा

आगरा में मौसम का मिजाज हर दिन बदल रहा है। किसी दिन शीत लहर चलने से ठंड का अहसास अधिक हो जाता है तो अगले ही दिन पारा फिर चढ़ जाता है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 10 साल में क्रिसमस पर सबसे गर्म सुबह इस साल रही।
इस साल 25 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि वर्ष 2015 में न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। हालांकि वर्ष 2018 की क्रिसमस की सुबह भी इस दशक में दूसरी सबसे अधिक ठंडी थी। इस दिन न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस था।
क्रिसमस पर सबसे गर्म दिन
क्रिसमस पर सबसे गर्म दिन वर्ष 2016 में रहा। इस साल क्रिसमस पर अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस था। इस दिन दूसरा सबसे गर्म दिन वर्ष 2017 में रहा। इस साल क्रिसमस पर अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रह। जबकि 2023 में अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
दिसंबर में उतार-चढ़ाव जारी
दिसंबर में तापमान का उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में बढ़ोत्तरी हुई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस था। जोकि बुधवार को बढ़कर 22.0 डिग्री सेल्सियस हो गया। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस था। जोकि बुधवार को 13.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह
इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह 17 दिसंबर को थी। इस सुबह न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। यह इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान है।
पिछले 10 साल में 25 दिसंबर के तापमान का रिकार्ड
वर्ष अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
2024 22.0 डिग्री सेल्सियस 13.1 डिग्री सेल्सियस
2023 23.3 डिग्री सेल्सियस 9.7 डिग्री सेल्सियस
2022 19.7 डिग्री सेल्सियस 6.6 डिग्री सेल्सियस
2021 22.8 डिग्री सेल्सियस 9.1 डिग्री सेल्सियस
2020 22.7 डिग्री सेल्सियस 7.6 डिग्री सेल्सियस
2019 14.2 डिग्री सेल्सियस 7.1 डिग्री सेल्सियस
2018 21.3 डिग्री सेल्सियस 3.9 डिग्री सेल्सियस
2017 23.4 डिग्री सेल्सियस 6.6 डिग्री सेल्सियस
2016 23.9 डिग्री सेल्सियस 12.6 डिग्री सेल्सियस
2015 19.7 डिग्री सेल्सियस 2.7 डिग्री सेल्सियस
दिसंबर में तापमान की स्थिति
डेट न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
25 दिसंबर 13.1 डिग्री सेल्सियस 22.0 डिग्री सेल्सियस
24 दिसंबर 10.6 डिग्री सेल्सियस 21.4 डिग्री सेल्सियस
23 दिसंबर 9.6 डिग्री सेल्सियस 21.0 डिग्री सेल्सियस
22 दिसंबर 8.9 डिग्री सेल्सियस 24.2 डिग्री सेल्सियस
21 दिसंबर 9.6 डिग्री सेल्सियस 24.2 डिग्री सेल्सियस
20 दिसंबर 8.6 डिग्री सेल्सियस 23.6 डिग्री सेल्सियस
19 दिसंबर 6.2 डिग्री सेल्सियस 23.6 डिग्री सेल्सियस
18 दिसंबर 7.2 डिग्री सेल्सियस 22.6 डिग्री सेल्सियस
17 दिसंबर 6.1 डिग्री सेल्सियस 23.4 डिग्री सेल्सियस
पूर्वानुमान: 27 दिसंबर से हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के अनुसार सुबह कोहरा और धुंध छाई रहेगी। दिन में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। 27 दिसंबर को आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी। 28 दिसंबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *