10 साल से पड़ोसी से अवैध संबंध…विवाद के बाद हत्या:सक्ती में महिला को डंडे से मारा; पैसों को लेकर झगड़ा हुआ था

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में पड़ोसी ने एक महिला की हत्या कर दी। डूमरपारा गांव में मृतका दुवासबाई केंवट का शव युधिष्ठिर केंवट के खंडहरनुमा मकान में मिला। जांच में पता चला कि दोनों के बीच 10 सालों से अवैध संबंध थे। मामला बाराद्वार थाना क्षेत्र का है। घटना वाले दिन मृतका ने आरोपी से 5 हजार रुपए मांगे। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। मृतका ने आरोपी को थप्पड़ मारा। आरोपी ने भी थप्पड़ मारे और लकड़ी के गुटके से उसके सिर पर तीन वार किए। इससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई। 8 घंटे के अंदर पकड़ाया आरोपी पुलिस ने 8 घंटे के भीतर आरोपी रामुकमार केंवट उर्फ कर्रीहा (48) को गिरफ्तार कर लिया है। सक्ती एसडीओपी मनीष कुंवर के मुताबिक, 30 मई की रात करीब 10 बजे थाने को सूचना मिली। मृतका मृतका के पति ने बताया कि वह दिन में आश्रम कार्यक्रम में गए थे। लौटने पर पत्नी घर पर नहीं मिली। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल पुलिस ने घटनास्थल से मिले सबूतों और एफएसएल की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया। उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 136/25 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस मामले को सुलझाने में थाना प्रभारी निरीक्षक लखन लाल पटेल सहित सहायक उप निरीक्षक यशवंत राठौर, नजीर हुसैन, प्रधान आरक्षक राजेश पैकरा, अरुण कौशिक, आरक्षक योगेश राठौर, अजय बंजारे, किशोर सिदार, रामनिवास उरांव, दिलसाय सोनवानी, कंचन सिदार, गौतम सिदार, तकेश्वर कटकवार एवं महिला आरक्षक रेखा राठौर की सराहनीय भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *