सवाई माधोपुर ACB (एंटी करप्शन ब्यूरो) ने बुधवार को कुस्तला पुलिस चौकी प्रभारी भरत लाल गुर्जर को दस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ACB के ASP सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि कुस्तला चौकी प्रभारी भरत लाल गुर्जर ने मंगलवार रात को कुस्तला चौकी के पास बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी थी। ट्रैक्टर-ट्राली छोड़ने के लिए 50 हजार मांगे ट्रैक्टर-ट्राली छोड़ने की एवज में शिकायतकर्ता से पचास हजार रुपए की मांग की। जिसकी शिकायत शिकायत मिलने पर एसीबी की टीम सक्रिय हुई और ट्रैप की तैयारी की। इस दौरान भरत लाल गुर्जर ने तीस हजार रुपए हाथों हाथ से ले लिये। 10 हजार कॉन्स्टेबल सियाराम को दिलवाए दस हजार रुपए सत्यापन के दौरान चौकी के कॉन्स्टेबल सियाराम को दिलवाए और साधारण धाराओं में ट्रैक्टर का चालान काटकर ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़ दी। आरोपी ने 10 हजार रुपए सुबह देने को कहा। आरोपी ने आज सुबह जैसे ही ASI भरत लाल गुर्जर को दस हजार रुपए की रिश्वत दी एसीबी ने भरत लाल को रंगे हाथों पकड़ लिया।


