अंबिकापुर | जिले के दरिमा थाना क्षेत्र के महेशपुर के जंगल में करीब डेढ़ माह पहले पैदल जा रहे एक ग्रामीण से 10 हजार रुपए व मोबाइल लूटपाट के मामले के तीसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले के दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार तीसरे आरोपी का नाम मनीष उर्फ लक्ष्मण यादव है। वह सीतापुर थाना क्षेत्र के वंदना का रहने वाला है। पूर्व में नागेश्वर व खुशबू यादव की गिरफ्तारी हो चुकी है।


