100 करोड़ के साइबर फ्रॉड में ईडी का एक्शन:केस दर्ज करने वाली इंस्पेक्टर को समन, 20 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया

पंजाब के मोहाली में हुए 100 करोड़ रुपए के साइबर धोखाधड़ी से जुड़े मामले में ईडी की तरफ से पंजाब पुलिस की इंस्पेक्टर अमनजोत कौर को समन जारी हुए हैं। उन्हें धोखाधड़ी से जुड़े सबूत पेश करने के आदेश दिए गए हैं। इससे पहले भी ईडी ने बुलाया था, लेकिन वह पेश नहीं हुई थी। अब उन्हें 20 जनवरी को बुलाया गया है। ऐसे केस हुआ था उजागर जब पिछले साल जनवरी में अमनजोत कौर मोहाली साइबर सेल की इंचार्ज थी, तो उन्होंने 100 करोड़ के साइबर धोखाधड़ी के मामले को उजागर किया था।इस दौरान सामने आया था एक फर्जी कॉल सेंटर सेक्टर 108 में एक घर से चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने कॉल सेंटर के मालिक वरिंदर राज कपूरिया, संकेत, सोनू, रजत कपूर, निखिल और कपिल के खिलाफ सूचना आईटी एक्ट और आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। इंस्पेक्टर के पत्र के बाद SIT हुई थी गठित यह मामला जब सामने आया था तो उसमें पंजाब की राजनीति भी गर्माई थी। इसके बाद उन्होंने पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को पत्र लिखा था। साथ ही उचित जांच की मांग उठाई थी । फिर सरकार ने उनके पत्र के बाद पिछले साल सितंबर में डीजीपी ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) वी. नीरजा के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था। इसमें पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) धनवंत कौर और मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दीपक पारेख सदस्य थे साथ ही साफ किया था कि इस मामले की उचित जांच की जाएगी। इसके पीछे जो भी लोग उन्हें माफ नहीं किया जाएगा। इसके बाद ईडी ने इस मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू की। हालांकि मामला मोहाली अदालत में चल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *